अखिलेश के आरोपों पर अपर्णा का जवाब-सरकारी आंकड़े बता रहे विकास की रफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 25, 2025

अखिलेश के आरोपों पर अपर्णा का जवाब-सरकारी आंकड़े बता रहे विकास की रफ्तार

 यूपी में विकास को लेकर सियासी घमासान

देवेश प्रताप सिंह राठौर

वरिष्ठ पत्रकार 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। उत्तर प्रदेश में विकास के मुद्दे पर सियासी बहस छिड़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। नए उद्योग लग रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। उनका कहना था कि सरकार की नीतियां प्रदेश को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाए थे। अपर्णा यादव ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि


गंगा की निर्मलता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश-विदेश से इसकी सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है। मेट्रो का विस्तार हो रहा है। नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे बन रहे हैं। उनका दावा है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूपी में सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है। मेट्रो का विस्तार हो रहा है। नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे बन रहे हैं। उनका दावा है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार किए हैं। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के कई अवसर दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages