बच्चो द्वारा किया गया सामूहिक गीता श्लोक वाचन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 28, 2025

बच्चो द्वारा किया गया सामूहिक गीता श्लोक वाचन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - आज  रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय बच्चों द्वारा सामूहिक गीता श्लोक वाचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की। बच्चो ने बताया कि वह प्रथम बार गीता के श्लोक को  अर्थ के साथ पढ़ रहे है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए गीता का पढ़ना अति आवश्यक है। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि आज बच्चो को धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, ज्ञान के साथ साथ नैतिक ज्ञान की भी आवश्यकता है। पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा के कारण बच्चो में नैतिक ज्ञान का आभाव है जिससे वे संस्कार हीन होते जा रहे है। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल एवं शिक्षा  में अंग्रेजी के बढ़ते महत्व व प्रभाव के कारण बच्चो को भारतीयता व भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे मे कोई जानकारी नहीं है।मोबाइल व


इंटरनेट ने बच्चो की दिनचर्या बदल कर रख दिया है। बच्चो की  खेलने या कुछ नया करने की सकारक अभिरुचि में कमी देखने को मिल रही है।ऐसे में समिति का प्रयास है कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चो को मोबाइल से दूर कर संस्कार वान बनाया जाय। गीता श्लोक वाचन व भगवान की आरती के बाद बच्चो को प्रसाद वितरित किया। गीता श्लोक वाचन में इशिता दुबे, अनन्या पाण्डेय, पल्लवी, आर्यन, अंशी त्रिपाठी, शिवांश आरती, एवं आयोजन में श्री जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, राजेन्द्र अवस्थी, बी के बाजपेई, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राधा कृष्ण त्रिपाठी, बी के बाजपेई, पी के त्रिपाठी, योगेश दीक्षित, डिजिट, चन्द्र भूषण मिश्रा, सीमा शुक्ला आदि सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages