एसडीएम ने कहा सुझाई गई जमीनों की स्थलीय जांच कर ब्लाक बदौसा में ही बनाएंगे
बदौसा (बांदा), के एस दुबे । तहसील सभागार में बदौसा ब्लाक के लिए भूमि चयन संबंधी बैठक का आयोजन हुआ। ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति ने तहसीलदार व उप जिलाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल में लगाई गई निस्तारण आख्या पर सवाल उठाए। एसडीएम ने सुझाई गई जमीनों की स्थलीय जांच कराने और बदौसा में हीब्ललाक बनाए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सन्तोष कुशवाहा ने कहा कि तहसीलदार अतर्रा व एसडीएम ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में दर्ज संदर्भ के निस्तारण में बदौसा में पर्याप्त सरकारी ज़मीन नहीं होना, लिखे जाने पर सवाल उठाया। कहा कि तहसील की सरकारी जमीन उपलब्ध है। संतोष कुशवाहा आदि ने भी तमाम सवाल उठाए। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर में कहा कि जब बदौसा ब्लॉक घोषित हुआ है तो भूमि भवन बदौसा, बरछा व दुबरिया केवट में कही भी बनाना उचित होगा। इधर-उधर का प्रस्ताव देना जनता के अधिकारों का हनन है। उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी ने कहा जल्दी स्थलीय निरीक्षण करके बदौसा में ब्लॉक मुख्यालय के भूमि भवन को चिन्हित किया जाएगा। बैठक का आयोजन दोबारा
![]() |
| बैठक में मौजूद एसडीएम व समिति के पदाधिकारी। |
किया जाएगा। बैठक के दौरान कई बार तकरार भी हुई। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। सिर्फ इतना ही तय हुआ कि बदौसा में पर्याप्त ज़मीन है, तो ब्लॉक बदौसा में ही बनेगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी, प्रमोद कुमार खंड विकास अधिकारी नरैनी, सुशील कुमार द्विवेदी एडीओ पंचायत नरैनी, सतीश कुमार वर्मा तहसीलदार अतर्रा, शिवम मौर्य नायब तहसीलदार अतर्रा, राजीव कुमार यादव नायब तहसीलदार बिसंडा, ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति बदौसा के संयोजक सन्तोष कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामजस निषाद, अध्यक्ष श्यामाचरण बाजपेई, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के शिव प्रसाद उर्फ शिवा, इरफान अली, अजय जैन, दयानन्द गुप्ता, विक्की गुप्ता, सन्तोष कुशवाहा, सुनील उपाध्याय, चंद्रपाल विश्वकर्मा, उमाशंकर वर्मा, पूर्व प्रधान लालचंद, पूर्व प्रधान रामसनेही, अजीजुल हक प्रधान दुबरिया, पूर्व प्रधान दुबरिया फिरोज खान, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह खटीक, महेंद्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, अवनीश गौतम प्रधान, कमलेश यादव प्रधान चंदौर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बदौसा के अध्यक्ष नवीन जैन, अभिषेक सोनी जिलामंत्री युवा व्यापार मंडल बांदा, हरिओम सोनकर, हरिओम बाजपेई, रामशंकर सैनी, उदित नारायण द्विवेदी अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति अतर्रा, विवेक बिंदु तिवारी जिलाउपाध्यक्ष्य समाजवादी पार्टी बांदा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment