अग्निकांड पीड़ित से मिले कांग्रेसी, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 29, 2025

अग्निकांड पीड़ित से मिले कांग्रेसी, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

बांदा, के एस दुबे । घर में आग लग जाने की वजह से दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख के ढेर में बदल गई थी। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और उसका हाल जाना। प्रशासनिक अधिकारियों से बात करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की बात कही। अतर्रा तहसील क्षेत्र के सिवहद गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ भोले के मकान में आग लग जाने की वजह से उसकी घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। इससे परिवार का काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों का

पीड़ित परिवार के घर के बाहर खड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व अन्य।

प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और उसका हाल जाना। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता साहबलाल शुक्ला, रमेशचंद्र कोरी, निवर्तमान महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, निवर्तमान उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई, सोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages