पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने लगाई विकास की छलांगः पूर्व सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 8, 2025

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने लगाई विकास की छलांगः पूर्व सांसद

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी कर्वी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में हुआ। पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन तीन सत्रों में हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विचार साझा किए। सम्मेलन का विशेष आकर्षण पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र का प्रेरक संबोधन रहा। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो विकास की छलांग लगाई है, उसे बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है।

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाजपाई

प्रथम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल ने सदस्यता अभियान व संगठनात्मक विस्तार पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संगठन की जड़ें गांव तक फैली हैं और यह विचारधारा आधारित पार्टी है। द्वितीय सत्र में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की शुरुआत की। कांग्रेस के तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार के विरुद्ध राष्ट्रवाद व स्वदेशी के विचार से भाजपा का उदय हुआ। तृतीय सत्र में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महेन्द्र कोटार्य ने भाजपा को लोकतांत्रिक व पारदर्शी संगठन बताया जहां सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। सम्मेलन का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल व मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे समेत सैकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages