भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क, बताईं योजनाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 12, 2025

भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क, बताईं योजनाएं

बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कंधरदास तालाब के आसपास की बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियां दीं। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता मिश्रा के नेतृत्व में घर घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के

जनसंपर्क के दौरान योजनाओं से संबंधित पत्रक सौंपते भाजपाई।

बारे में लोगों को बताया। तमाम लाभार्थियों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम पूछा। इस दल में वरिष्ठ भाजपा नेत्री जागृति वर्मा, चौधरी आनंदी साहू , दुर्गा चौरसिया, राजकिशोर गुप्ता, लखन लाल कुशवाहा-सभासद वार्ड-12, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव सभासद वार्ड-23, नीरज त्रिपाठी, नागेश खरे, शिशु गुप्ता, रमन सिंह, राजा बगली, सुनील त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता सम्मलित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages