पूर्व सीएम बीपी मंडल की सपाईयों ने मनाई पुण्यतिथि - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Sunday, April 13, 2025

demo-image

पूर्व सीएम बीपी मंडल की सपाईयों ने मनाई पुण्यतिथि

चित्र पर माल्यार्पण कर जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में रविवार को सपा के जिला कार्यालय में समाजवादी पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत गोष्ठी की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मंडल जी के जीवन पर विस्तृत चर्चा कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीपी मंडल मुरहो स्टेट के वंशज और एक भारतीय राजनेता थे। जिन्होंने मंडल आयोग की अध्यक्षता की थी। मंडल एक अमीर यादव जमींदार परिवार से थे। उत्तरी बिहार के मधेपुरा से उन्होंने 1968 में बिहार के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, लेकिन उन्होंने तीस दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया। एक सांसद के रूप में उन्होंने दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

3
पूर्व सीएम बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

जिसे मंडल आयोग के रूप में जाना जाता है। आयोग की रिपोर्ट ने भारतीय आबादी के एक हिस्से को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रूप में संगठित किया। उन्होने कहा कि आज उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। पुण्यतिथि में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस, जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत, रीता प्रजापति व राजू कुर्मी, नद किशोर पाल, सुनील उमराव, जगनायक सचान, संदीप माली, हीरालाल साहू, राजबाबू यादव, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, अनिल यादव, दौलत राम पांडा, विनय प्रजापति, अभिषेक प्रताप सिंह, गुलाब सिंह यादव, रूपेश ननकी, योगेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *