कांग्रेस सेवा दल ने किया संविधान बचाओ मार्च - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 8, 2025

कांग्रेस सेवा दल ने किया संविधान बचाओ मार्च

अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन 

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । नगर से बावन इमली शहीद स्मारक तक कांग्रेस सेवा दल द्वारा संविधान बचाओ मार्च किया गया। पैदल यात्रा बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची। जहां पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के बचने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा संविधान बचाओ मार्च निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ के लोग संविधान बदलना चाहते हैं। नगर के ललौली चौराहे के समीप कांग्रेस सेवा दल की एक गोष्ठी हुई जिसमें संविधान बचाव पर बल दिया गया। कहा गया कि देश में संविधान बदलने की साजिश रची जा रही है। गोष्ठी के बाद कांग्रेस सेवा दल के लोग ललौली चौराहे पहुंचे और भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान बचाओ मार्च ललौली चौराहे से बिंदकी

बावनी इमली में श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी।

कस्बे के खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक पहुंचा। जहां पर मौजूद सभी लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संविधान बचाव मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि संविधान तथा लोकतंत्र को खतरा है। हम लोग जनमानस को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने नहीं देगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष पुत्तन मिश्रा, विनोद द्विवेदी, अन्नू बेग, शिवाकांत तिवारी, उषा बाजपेई, आकाश शुक्ला, फरीदुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages