महिला व्यापार मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया बल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 8, 2025

महिला व्यापार मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया बल

15 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का किया जाएगा आयोजन

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट महिला इकाई की एक बैठक हुई जिसमें संगठन मजबूती पर बल दिया गया। नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर ने कहा कि मई माह में एक 15 दिवसीय निःशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि महिलाएं और बच्चियों आत्मनिर्भर हो सके। नगर के मोहल्ला महरहा रोड स्थित पल्लवी लॉज में महिला व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है ताकि व्यापार से जुड़ी महिलाओं को ताकत मिल

बैठक करतीं महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारी।

सके। उनको किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मई माह में नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं तथा बच्चियों को निशुल्क सिलाई मेहंदी डांस पेंटिंग तथा ढोलक आदि सिखाने का काम किया जाएगा। ताकि महिलाएं और बच्चियों अपना स्वयं का रोजगार कर अपने पैरों पर खड़े हो सके। कमाई करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल की महामंत्री किरण सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव तथा डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपिका ओमर के अलावा अनीता देवी, वंदना चौधरी, सीमा देवी, किरण गुप्ता, रुचि, नीलम सोनी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages