चरण सिंह की जयंती पर किसान सेना के लिए करेंगे रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 9, 2025

चरण सिंह की जयंती पर किसान सेना के लिए करेंगे रक्तदान

देश का किसान सेना के जवानों के साथ : राजेंद्र

फतेहपुर, मो. शमशाद । पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना पाक में आतंकियों शिविरों को नष्ट करने का काम कर रही है। भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी संभावित हालातों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन सेना के जवानों के साथ है। सेना के जवानों को घायल होने की स्थिति में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए किसान यूनियन पूर्व प्रधानमंत्री एव किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। एकत्र रक्त सेना के ब्लड बैंक भेजने का काम किया जायेगा। जिसे युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के जीवन को बचाने में मदद मिल सकेगी। उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

पत्रकारों से बातचीत करते भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया एवं जनसंर्पक केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि देश का अन्नदाता किसान व सेना का जवान दोनों ही देश के लिये जीते हैं। किसान खेत खलिहान के माध्यम से देश के लोगों का पेट भरने का काम करता है जबकि सेना के जवान सरहदों पर देश की सुरक्षा कर नागरिकों को सुरक्षित रखते है।  पहलगाम में आतंकी हमलों के बाद सेना के जवान पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। संभावित युद्ध की स्थिति में सेना के घायल जवानों की मदद के लिए किसान अपने नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान करेंगे। उसे सेना को भेजने का काम करेंगे। जंग के दौरान घायल होने वाले सैनिकों को मदद मिल सकेगी। इस तरह किसान अपने रक्त के माध्यम से सेना के जवानों की मदद करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव नवल सिंह यादव, नागेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, दिनेश शुक्ला, उमा शंकर आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages