अभिषेक शुक्ला की उड़ान ने रचा इतिहास, बना देश का फ्लाइंग हीरो - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 17, 2025

अभिषेक शुक्ला की उड़ान ने रचा इतिहास, बना देश का फ्लाइंग हीरो

आसमान में लहराएगा तिरंगा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के मऊ तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवरा से निकला एक होनहार अब भारत की वायुसीमा की रक्षा करेगा। गांव के बेटे अभिषेक शुक्ला ने इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। अभिषेक का बचपन से ही सपना था कि आसमान में तिरंगा फहराएं, और उन्होंने इसी सपने को लेकर न केवल पढ़ाई की, बल्कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन, मेहनत और निरंतरता की

फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयनित अभिषेक शुक्ला

मिसाल भी कायम की। उन्होंने एनडीए की कठिन परीक्षा को पास कर भारतीय वायुसेना में चयन का सपना पूरा किया। उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता की भूमिका बेहद अहम रही। उनकी इस कामयाबी पर महामती प्राणनाथ डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन, प्राचार्य प्रो डॉ संतोष चतुर्वेदी, डॉ एस कुरील, संस्कृत विद्यालय मऊ के प्राचार्य आनंद राज त्रिपाठी, एडवोकेट अजय द्विवेदी, सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी, एवं तमाम गणमान्यजनों ने बधाई दी और अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages