संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक
बांदा, के एस दुबे । संगठन सृजन कार्यक्रम ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बबेरू रोड स्थित तिंदवारी के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भगवान बुद्ध व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया संगठन की मजबूती के लिए हमें एक टीम बनाकर गांव-गांव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ना पड़ेगा, तभी बूथ से लेकर ब्लॉक नगर और जिले स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सकता है। इसमें सभी कांग्रेस जनों का सहयोग होना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी रामपाल अवस्थी जी बतलाया कि टाउन एरिया तिंदवारी में 10 वार्ड हैं, सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने चाहिए। प्रत्येक बर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ें और पूरे टाउन एरिया क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार प्रचार करें। प्रत्येक
![]() |
| बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित। |
कांग्रेसियों हर घर झंडा अभियान के तहत अपने घर में कांग्रेस का झंडा लगाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल राज नारायण सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस जनों को गांव-गांव जाना चाहिए। कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस की सत्ता पक्ष कांग्रेस के लिए इस बात का प्रचार करता है कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक राज्य किया लेकिन इनको इस बात की जानकारी नहीं है कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में काबिज नहीं हुई। उसने देश की आजादी में अमूल्य योगदान देकर देश को स्वतंत्र कराया और लोकतंत्र स्थापित किया। जनता को घर-घर जाकर बताना चाहिए कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसमें सब का हित निहित है और देश का चतुर्मुखी विकास कांग्रेस ही कर सकती है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला ने कहा कि वह इसी क्षेत्र के निवासी हैं, वह संगठन के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर तिंदवारी क्षेत्र के अनेक युवा वर्ग से कांग्रेस की सदस्यता ली गई। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी वरिष्ठ एवं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवानदीन गर्ग, बलदेव वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तिंदवारी रामफल कुशवाहा, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट , बी.लाल, सत्यप्रकाश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, देवेंद्र पांडेय धीरू, सर्वेश तिवारी, शिवमोहन यादव, प्रकाश नारायण द्विवेदी, छेदी प्रसाद सोनी, भागवत प्रसाद द्विवेदी, रामप्रसाद चौधरी, प्रमोद कुमार श्रीवास, संपत कुमार, रमेश कुमार, राहुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. संजय द्विवेदी व आए हुए हुए कांग्रेसियों का स्वागत दानेंद्र सिंह ने किया।


No comments:
Post a Comment