नरैनी के एक मैरिज हाल में आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने भरा जोश
बांदा, के एस दुबे । नरैनी के एक मैरिज हाल में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेसजनों के अंदर उत्साह नजर आ रहा है। थोड़ा सा मेहनत करने की जरूरत है। यकीन मानिए, चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ही आने वाले समय में जीतेगी। एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक गांव का दौरा करेंगे और संगठन को खड़ा कर कांग्रेस के पक्ष में समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी व डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन ने कहा की पार्टी हमें जिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपेगी हम उसे ईमानदारी से निभाएंगे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। सभी कांग्रेस जनों से आवाहन किया
![]() |
| संगठन सृजन अभियान बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी |
अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़े और कार्यक्रमों में लाएं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश द्विवेदी, बी. लाल वर्मा, पीसीसी, पवन देवी कोरी, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, राजाराम दादा, धीरेंद्र पांडे धीरू, अशरफ उल्ला रम्पा, जितेंद्र गुप्ता अमलेश अनुरागी, अशोक वर्धन कर्ण, छेदीलाल वर्मा, अबू हुरैरा, मनोज मिश्रा, सुरेश पटेल, जयपाल सिंह, उमाकांत चतुर्वेदी, सुरेश कुमार द्विवेदी, परमा यादव, मनोज कुशवाहा, राजा हुसैन, बुद्ध विलास पांडे, रामबरन सिंह, अंसार हुसैन, मोहम्मद उमर खान, तौसीख खान, वसीम, अनीस खान, राजकुमार, श्यामलाल वर्मा, उमाशंकर, अच्छेलाल, शाह पाटन, संतोष कुमार सोनी, जमील अहमद पीर खां, बाबा दीन सोनी, नाथू, मातादीन, सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। संचालन सूरज बाजपेई ने किया जबकि आभार प्रदर्शन निसार अहमद ने किया।


No comments:
Post a Comment