वुडन टॉयज क्लस्टर में दो दिवसीय पैकेजिंग कार्यशाला का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

वुडन टॉयज क्लस्टर में दो दिवसीय पैकेजिंग कार्यशाला का शुभारंभ

 वुडन टॉयज क्लस्टर में दो दिवसीय पैकेजिंग कार्यशाला का शुभारंभ 

शिल्पकारों को मिला प्रशिक्षण 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत सीतापुर वुडन टॉयज क्लस्टर, चित्रकूट में शुक्रवार को दो दिवसीय पैकेजिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों को वैश्विक स्तर की पैकेजिंग तकनीकों से परिचित कराना एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। कार्यशाला में भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के विशेषज्ञ सौरभ त्रिपाठी ने शिल्पकारों को टिकाऊ, रचनात्मक और ब्रांड-उन्मुख पैकेजिंग की तकनीकों पर व्यावहारिक जानकारी दी। समझाया कि आकर्षक पैकेजिंग केवल उत्पाद की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि उपभोक्ता के मन में उत्पाद की छवि और ब्रांड वैल्यू भी निर्मित करती है। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र,

शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ 

चित्रकूट के अधिकारीगण, ओडीओपी कंसल्टेंट साकेत चौधरी, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय हस्तशिल्पी व उद्यमी उपस्थित रहे। शिल्पकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि बेहतर पैकेजिंग से उत्पाद की बिक्री, मूल्यवर्धन और बाजार पहुंच में स्पष्ट वृद्धि होती है। ओडीओपी कंसल्टेंट चौधरी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिल्पकारों के तकनीकी उन्नयन, नवाचार और व्यवसायिक दक्षता को मजबूती प्रदान कर रही हैं। यह पहल ओडीओपी योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है। कार्यशाला का दूसरा दिन शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हैंड्स-ऑन डेमो, प्रोटोटाइप पैकेजिंग डिजाइन और प्रतिभागियों से फीडबैक सत्र आयोजित किए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages