चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम चित्रकूट डिपो में मंगलार को 9 महिला अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर बस परिचालक पद पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने नियुक्ति पत्र (आबद्धीकरण आदेश) सौंपकर की। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि परिवहन निगम महिला शक्ति को जिम्मेदारी के केंद्र में लाकर एक समावेशी और प्रगतिशील समाज की नींव रख रहा है। यह पहल प्रदेश में महिलाओं की भूमिका को
![]() |
| महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता |
सशक्त बनाने की ओर उठाया गया एक साहसिक कदम है। इस पहल के जरिए अब चित्रकूट की बसों में महिलाएं सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि परिचालन की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन है। इस अवसर पर स्टेशन इंचार्ज जीशान खान, कार्यालय सहायक प्रथम सुनील कुमार, कर्वी बस स्टेशन प्रभारी सुरेश चन्द्र निगम सहित अन्य डिपो कर्मचारी एवं नव नियुक्त महिला परिचालकों के परिजन भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment