थाना सरधुवा व मऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 22, 2025

थाना सरधुवा व मऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

चित्रकूट में अवैध शराब पर सख्ती 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चित्रकूट पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देश में कार्रवाई करते हुए थाना सरधुवा और थाना मऊ पुलिस ने दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कच्ची और देशी शराब बरामद की है। थाना सरधुवा पुलिस टीम, जिसमें दारोगा अजहर जमाल और मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल थे, ने आरोपी सुमेर

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

सोनकर उर्फ कल्लू सोनकर निवासी जालंधर का पुरवा मजरा सरधुवा को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना मऊ की पुलिस टीम, जिसमें दारोगा अनूप कुमार शुक्ला व आरक्षी बृजेन्द्र राय शामिल थे, ने आरोपी लसाई पुत्र भण्डारी निवासी मवईकला को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ धर दबोचा। दोनोे के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages