शाहूजी महाराज की जयंती पर उठी लालता चौराहा को नामकरण की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

शाहूजी महाराज की जयंती पर उठी लालता चौराहा को नामकरण की मांग

लखनऊ कूच का ऐलान 

शाहू-पटेल विचारधारा की हुंकार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर लालता रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने जहां शाहूजी महाराज की प्रतिमा का विस्तार कर लालता रोड चौराहा को उनके नाम पर रखने की मांग की, वहीं 2 जुलाई को डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में विशाल कार्यक्रम में भागीदारी के लिए भी संकल्प लिया गया। सुन्दर इंटर कॉलेज लालता रोड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल ने की। समारोह

शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते अतिथिगण 

में वक्ताओं ने शाहूजी महाराज को सामाजिक चेतना का दीप स्तंभ बताते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा पर चलने और 2 जुलाई को लखनऊ कूच की रणनीति को भी साझा किया गया। इस अवसर पर रेखा सिंह (प्रदेश सचिव), फौजी राम सिया पटेल, फूल सिंह पटेल, विनोद सिंह, मिथिला आदिवासी, जब्बर सिंह पटेल, अभिषेक शुक्ला, दादू राजा कोल, ज्ञान सिंह पटेल (प्रधान ददरी), अंबिका पटेल (प्रधान देवरा), नारायण पासी, सुरेश त्रिपाठी, हनुमान राजपूत, शिवा पांडेय, अमित शुक्ला, जवाहरलाल सिंह, अतुल त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages