दानवीर भामाशाह जयंती पर सम्मानित हुए समाजसेवी रामबाबू गुप्ता की खूब हुई तारीफ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

दानवीर भामाशाह जयंती पर सम्मानित हुए समाजसेवी रामबाबू गुप्ता की खूब हुई तारीफ

अधिक राज्यकर जमा करने वाले   कई व्यापारी हुए सम्मानित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे लोक भवन लखनऊ मे आयोजित दानवीर भामा शाह जयंती अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस कार्यकृम को सीधा लाइव प्रसारण एलसीडी के माध्यम से दिखाया गया!   इस अवसर पर यहाँ कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस मे डीएम शिवशरणप्पा जीएन, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष  महेंद्र कोटार्य की उपस्थिति मे जिले के सबसे अधिक राज्य कर जमा करने वाले व्यापारी और बहुचर्चित समाजसेवी रामबाबू गुप्ता को डीएम ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया! कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र मे हर पल हर क्षण तैयार रहने वाले रामबाबू गुप्ता की जितनी भी तारीफ की जाय,कम होगी! जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने


कहा कि कोरोना काल मे बिना डरे सहमे नियमित धर्मनगरी चित्रकूट जाकर वानर सेवा,महाकुम्भ के दौरान यहाँ से गुजरने वाले  श्रद्धालुओ को निःशुल्क भोजन व्यवस्था, सर्दियों मे कम्बल, गर्मियों मे प्याऊ आदि की व्यवस्था और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों मे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाना इनके स्वभाव मे है! व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अधिक राज्य कर जमा करने वाले क्रेशर् व्यापारी एमपी जायसवाल,  नीरज कुमार,जयप्रकाश पाण्डे,श्याम मोटर्श के देवेश जैन, प्रिया मशाले के ब्रजेश त्रिपाठी संतोष कुमार आदि को स्म्रति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया!इस दौरान सीडीओ अमृतपाल कौर ने उपस्थिति सभी व्यापारी, अधिकारी और जन प्रतिनिधियो स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया!

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages