बारिश में दीवार गिरने से पांच घायल, दो गंभीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

बारिश में दीवार गिरने से पांच घायल, दो गंभीर

गली में बारिश के पानी में नहाते समय हुआ हादसा

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । बारिश के दौरान गली में बच्चे और युवा के नहा रहे थे। तभी अचानक कच्चे गारे व पक्की ईंट से बनी दीवार ढह गई। जिसके मलबे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। एक बच्चे सहित दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार के नगर के

गिरी कच्ची दीवार का दृश्य।

मोहल्ला जहानपुर में बारिश के दौरान सोमवार को दिन में बच्चे व युवक गली में नहा रहे थे। तभी अचानक नईम के प्लाट के मिट्टी के कच्चे गारे तथा पक्के ईंट से बनी दीवार ढह गई। जिसके मलबे में जहानपुर मोहल्ले के रहने वाले अयान 5 वर्ष पुत्र मोहम्मद आरिफ, सचिन 30 वर्ष पुत्र अशोक, अरहान 10 वर्ष पुत्र मुन्ना, जैद 14 वर्ष पुत्र मुन्ना, अरुण 20 वर्ष घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल अयान व सचिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages