योग से शरीर व मस्तिष्क दोनों रहते हैं स्वस्थ - विधायक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

योग से शरीर व मस्तिष्क दोनों रहते हैं स्वस्थ - विधायक

बांदा, के एस दुबे - विधानसभा बांदा सदर के अन्तर्गत शहर बांदा के अवस्थी पार्क में 11वें विश्वअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि योग पूरे विश्व को एक करता है।योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का वह माध्यम है जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयाशो से ‘‘योग‘‘ पूरे विश्व में लोगो की जीवन


शैली बन चुका है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगगुरू प्रकाश साहू, पद्म विभूषित उमाकान्त पाण्डेय जी, जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू राजपूत जी, अध्यक्ष नगर पालिका बांदा मालती गुप्ता बासू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,वरिष्ठ समाज सेवी अमित सेठ भोलू, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राजेश गुप्ता रज्जन समस्त सभासद एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ सहित शहर के सैकड़ों महिलाओं पुरुषों सहित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages