रोटी बैंक सोसाइटी महिला टीम की सदस्यों ने किया वितरण
प्रसूताओं को उपचार और दवाएं मिलने के बारे में ली जानकारी
बांदा, के एस दुबे । गरीबों की मदद में तत्पर रहने वाले रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम के सदस्यों ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और उनके तीमारदारों को फल और बिस्किट का वितरण किया। इसके साथ ही उनका हाल जाना और उपचार व दवाएं मिलने के बारे में भी पूछा। इस कार्य में सीएमएस समेत चिकित्सकों ने भी सहयोग किया। रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब, सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज और मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से
![]() |
| जिला महिला अस्पताल में मौजूद रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारी। |
महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन में, डॉ. चारू गौतम, की उपस्थिति में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ सोनम नामदेव इंचार्ज लेबर रूम, अन्नपूर्णा स्टाफ़ नर्स, कामिनी भानू स्टाफ़ नर्स, सतरूपा वार्ड आया के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय के मरीजों और तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही महिला टीम की उपाध्यक्ष एडवोकेट रीना कन्नौजिया और सदस्य नग्गो खातून के द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा। उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। इस मौके पर रिज़वान अली अध्यक्ष, मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष, सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, शहाना खान, नेहा ख़ातून, मोहम्मद आमिर, सुनील कुमार गुप्ता सदस्य आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment