नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कहां पढ़ेंगे बच्चे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 29, 2025

नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कहां पढ़ेंगे बच्चे

बांदा, के एस दुबे । रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी प्राथमिक विद्यालयों के विलय आदेश के खिलाफ नाराजगी जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नरैनी विधायक के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में अर्जुन मिश्र ने कहा है कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के छोटे बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। चूंकि इन बच्चों के पास दूसरे गांवों में पढ़ने जाने का न तो साधन है और न ही परिवार की आर्थिक स्थिति उन्हें निजी साधन उपलब्ध कराने की अनुमति देती है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को

नरैनी विधायक ओममणि को ज्ञापन देते अर्जुन मिश्र

तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इससे संविधान में दिए गए समान और सस्ती शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया है। अर्जुन मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया, तो यह जनआक्रोश आंदोलन का रूप लेगा और सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि गरीबों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए और प्राथमिक विद्यालयों को यथावत रखा जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages