मॉक डि्रल कर परखीं तैयारियां, राहत व बचाव कार्य का हुआ रिहर्सल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

मॉक डि्रल कर परखीं तैयारियां, राहत व बचाव कार्य का हुआ रिहर्सल

तहसील पैलानी के पैलानी डेरा मजरे में केन घाट पर हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । बाढ़ की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को पैलानी तहसील के पैलानी डेरा केन घाट पर राहत व बचाव कार्य का रिहर्सल किया गया। इसके साथ ही केन नदी में नाव पलटने के बाद दो लोगों के डूबने पर राहत व बचाव कार्य करते हुए जवानों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और उपचार सुलभ कराते हुए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पीएसी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। पैलानी तहसील के पैलानी डेरा मजरे में केन घाट पर बाढ़ माकड्रिल का सफल अभ्यास किया गया। माकड्रिल अभ्यास,

मॉक डि्रल में नदी से निकालने के बाद उपचार करते चिकित्सक

केन नदी में जल स्तर में बृद्धि के कारण नाव पलटने, व उसमें दो व्यक्तियों के डूबने की सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम में प्राप्त हुई तो जिले प्रशासन के समस्त विभाग हरकत में आ गया, उनको बचाने के लिए अग्नि शमन विभाग, होमगार्ड विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तहसील के समस्त आलाधिकारी मेगामॉक स्थल में पंहुचे, और ग्राम में मुनादी करवाई गई और पीएसी विभाग एवं होमगार्ड विभाग के जवानों के मदद से डूबते युवकों को निकाल लिया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकत्सकों की मदद से डूबे युवकों को उल्टा लिटाकर पिए पानी को निकाल दिया। फिर तहसील परिसर में बने स्टेजिंग स्थल लाया गया जहां उसकी शेष चिकित्सा पूर्ण की गई, अग्नि
मॉक डि्रल के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य

शमन विभाग द्वारा बाढ़ के कारण प्रभावित तहसील परिसर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर अग्नि शमन की टीम द्वारा बिल्डिंग में फंसे ब्यक्ति निकालने व लगी आग को बुझाने के प्रदर्शन की कार्यवाही की गई। स्लेजिंग एरिया में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी द्वारा जागरूक किया गया। स्टेजिंग एरिया में लगे स्टालों में पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ के दौरान पशुओं के रोग, पशु हानि से बचने की सावधानियां बतलाई, पुलिस विभाग द्वारा भीड़ संतुलन एवं अफवाहों पूर्ण खबरों की रोकथाम में मदद दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ के दौरान आने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया। आपदा मित्रों को द्वारा भी बाढ़
केन घाट में मौजूद पीएसी, होमगार्ड और दमकल कर्मी।

अभ्यास पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कृषि विभाग भी कृषकों को बाढ के दौरान कृषि फसलों की सावधानियों को बतलाया। शिक्षा विभाग भी अपने स्टाल पर उपस्थिति होकर बाढ़ के दौरान बच्चों को जागरूक किया। बाढ़ आपदा माकड्रिल में राजेश कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य अग्निशामक अधिकारी मुकेश कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बिजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिवकुमार वैश्य,अंकित कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी, प्रहलाद सिंह तहसीलदार पैलानी, विकास कुमार पाण्डेय तहसीलदार, संतोष कुमार तहसीलदार अतर्रा, शतीश कुमार वर्मा तहसीलदार नरैनी, विजेंद्र सिंह नायब तहसीलदार बबेरू, अनिल कुमार अधिशाषी अधिकारी नरैनी, संजय कुमार जिला कृषि अधिकारी, आदि उच्चाधिकारियों की उपस्थिति रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages