जूनियर में बांदा और सीनियर टीम में खरेला ने जीता कबड्डी मैच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

जूनियर में बांदा और सीनियर टीम में खरेला ने जीता कबड्डी मैच

कबड्डी समर कैंप सीजन-6 के तहत आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट 

बांदा, के एस दुबे । स्पोट्र्स स्टेडियम में कबड्डी समर कैंप सीजन-6 के समापन मौके पर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जूनियर टीम में बांदा ने खरेला को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। वहीं सीनियर टीम में बांदा स्टेडियम एवं खरेला के मध्य मैच हुआ, जिसमें खरेला की टीम ने विजय पताका फहराई। कबड्डी समर कैंप सीज़न-6 में प्रत्येक दिन कब्बड्डी खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गई हैं, ताकि बच्चे खेल में आगे बढ़े अपने शहर,प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और खेल के साथ-साथ सामाजिक परिवेश को समझें। जिसका मुख्य श्रेय जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव और

कबड्डी टूर्नामेंट के बाद मौजूद कबड्डी खिलाड़ी और अतिथि। 

उनकी पूरी टीम को जाता है, जो बांदा में कब्बड्डी खेल की मुहिम को चलाने में और रात दिन कार्य करते हैं और तन मन धन से अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हैं, चाहे वह कोई भी अवसर हो चाहे कोई भी त्योहार हो होली, दीपावली, हर उत्सवों, बच्चों के चयन होने पर बच्चों के जन्म दिवस पर बच्चों को मनोरंजन के साथ सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, सभी कब्बड्डी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने 15 दिनों तक इस कैंप में प्रतिभाग किया है उन सभी की हौसला अफजाई की और आयोजन समिति का आभार जताया। कार्यक्रम में श्री राम लखन कुशवाहा,अमित सेठ भोलू जी,जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सलाहकार, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, शिवकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद शुक्ला, रवि यादव, कन्हैया, सतपाल सिंह, रमाकांत तिवारी, गजराज सिंह, इंद्रवीर सिंह, महेश गर्ग, ज्ञानचंद शुक्ला, श्याम बाबू तिवारी, रणधीर सिंह, श्याम सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुन्ना गुप्ता, सतपाल सिंह, अनिल भारती की कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति रही। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages