हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन संस्था की ओर से सामग्री पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
बांदा, के एस दुबे । हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन संस्था की टीम ने कर्वी तरहुआ शाखा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कूल किट का वितरण कॉपियां,पेंसिल, कटर, रबर, पेन स्कूल किट में और बच्चों को खाने के लिए स्नेक्स वितरित किए गए। स्व. डॉ. ऱफीक सिद्दीकी व उनकी पत्नी की याद में उनकी पुत्री सफ़िया सिद्दीकी के सहयोग से उनके पुश्तैनी निवास संस्था की शाखा तरहुआ कर्वी में हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन व कर्वी की टीम के सहयोग से सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कूल किट का वितरण किया गया, जिसमें बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, पेन, रबर, कटर इत्यादि सामान व बच्चों को खाने के लिए स्नेक्स जिसमें बिस्किट, दालमोट केक,टॉफी इत्यादि सामान शामिल था,
![]() |
| पाठन सामग्री के साथ खड़े बच्चे। |
स्कूल खुलने से पहले स्कूल किट पाकर बच्चों फूले नहीं समा रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। मुस्ताक अहमद, हाजी अख़्तर फ़राज़ साहब व संस्था के संरक्षक हसनउद्दीन सिद्दीकी, सुनील सक्सेना मौजूद रह। इस मौके पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन संस्था के समस्त पदाधिकारी कर्वी में उपस्थित रहे, जिसमें नदीम उल्लाह खान,आरिफ खान, सिफात खान, शेख रिज़वान, आसिफ मसूदी, मोहम्मद नफीस,अली खान, विक्की खान, इमरान, गफ्फार खान, शादाब हुसैन, इमरान कर्वी, मेहरून कर्वी, मोहम्मद फरहान,उमर अली,जावेद खान,अनस उल्ला खान,कलीम उल्लाह,समीर उल हक,कुमार प्रणव,मोहित सिंह,मनोज सिंह, हनी खान, टीपू, उरूज़, यासीन,फुरकान,ब्रज बिहारी आदि सहयोगी रहे।


No comments:
Post a Comment