शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्थिति में शांति के लिए योग महत्वपूर्ण : विधायक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्थिति में शांति के लिए योग महत्वपूर्ण : विधायक

अवस्थी पार्क में आयोजित हुआ भाजपा का योग दिवस

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिले के सभी 16 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया गया। दक्षिणी मण्डल स्थित अवस्थी पार्क में योग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद योग गुरु प्रकाश साहू ने सभी लोगों को योग के विभिन्न आसनों को कराकर अभ्यास कराया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आत्मिक स्थिति में बदलाव और स्वास्थ सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। तनाव, चिंता, ईर्ष्या द्वेष को कम करता है। मानसिक स्पष्टता व एकाग्रता को बढ़ाता है, इसलिए सभी को निरोग रहने के लिए योग नियमित रूप से करते रहना

अवस्थी पार्क में योगाभ्यास करते विधायक व अन्य।

चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि ने तीन हजार वर्ष पहले देश को योग सूत्र दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दुनियाभर का कार्यक्रम बना दिया। उन्होंने 11 दिसंबर 2014 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता दिलाई और अब दुनिया के 192 देश इस योग से जुड़े हैं। यह भारतीय परंपरा कि सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि योग केवल
अवस्थी पार्क में योगाभ्यास करते हुए लोग।

एक दिन नहीं वल्कि पूरे जीवन भर का हिस्सा बनाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि आज जिस तरह कि जीवन शैली हो गई है उसमें हर कोई मानसिक स्वास्थ कि बात कर रहा है। बहुत से लोगों को ध्यान, तनाव कि समस्या होती है। कई तरह के भ्रम होते हैं। ऐसे में योग इन समस्याओं का ठोस समाधान है, किन्तु इसके लिए योग को नियमित रूप से अपने जीवन में शामिल करना होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय,
अवस्थी पार्क में लोगों को संबोधित करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

नगर पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता बासू , भाजपा के प्रेमनारायण द्विवेदी, ममता मिश्रा, विनोद जैन, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, पंकज रायकवार, रजत सेठ, राजेश गुप्ता रज्जन, अमित सेठ भोलू , राकेश गुप्ता दद्दू, अनिल प्रजापति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages