जीटी रोड पर जाम, ट्रैफिक पुलिस रहती नदारत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

जीटी रोड पर जाम, ट्रैफिक पुलिस रहती नदारत

फतेहपुर, मो. शमशाद । सदर अस्पताल चौराहे से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा तक आए दिन जाम लगता है, यातायात को व्यवस्थित करने वाली ट्रैफिक पुलिस हमेशा नदारद रहती है। जाम का मुख्य कारण पुरानी तहसील के सामने रोड किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहन है। जब दुकानदार वाहन स्वामियों व चालकों को वाहन किनारे लगाने को कहते है तो वाहन स्वामी व चालक लड़ने पर अमादा हो जाते हैं। आखिर दुकानदार सामान बेंचे या फिर लड़ाई करे। मरता क्या न

सदर अस्पताल के समीप चौराहे पर लगा जाम।

करता गाड़ियां प्रतिदिन खड़ी होती है और दुकानदार भी चुप रहता है क्योंकि ट्रैफिक पुलिस वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। कभी कभार इस जाम में फंसकर लोग अपने गन्तव्य को पहुंचने में लेट भी हो जाते हैं। यह जाम का झाम प्रतिदिन का है। आए दिन लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाने वाली ट्रैफिक पुलिस ही अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह है। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages