फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर भंडारे में पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। आयोजकों ने बताया कि भण्डारे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो
![]() |
| भंडारे का प्रसाद वितरित करते आयोजक। |
गई थी। निर्धारित समय पर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। भण्डारा देर शाम तक चला। हजारों लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, सोनू यादव, श्याम यादव, राजेश चौधरी, अतुल सिंह यादव, शालू यादव, पंकज यादव, अभिषेक ठाकुर भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment