भाकियू अराजनैतिक गुट ने की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

भाकियू अराजनैतिक गुट ने की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई। जिसमें यूनियन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम समस्याएं हैं बार-बार आगाह करने के बावजूद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। मलवां विकास खंड क्षेत्र के हरदौली गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरदौली तथा आसपास के गांव में

पंचायत करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

पेयजल की भारी समस्या है पानी की टंकी तो बन गई पाइपलाइन भी पड़ गई लेकिन स्टैंड पोस्ट में टोटी नहीं लगी। जहां टोटी लगी है वहां भी पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने हरदौली गांव में बुधराज के घर से सुखी राम के घर तक तथा मौजीलाल के घर से भिखारी प्रसाद के घर तक आरसीसी रोड या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग किया। तहसील अध्यक्ष सुखीराम ने कहा कि गांव में बिजली की भी समस्या है। कई स्थानों पर अभी बिजली के लट्ठे नहीं लगे हैं जिसके चलते रात में अंधेरा रहता है। कई घरों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस मौके पर पुत्तन दुबे, प्रधान राहुल पटेल, मनोज पटेल, महावीर राजू उर्फ बवंडर, स्वामीदीन, शिव प्रसाद, घनश्याम, भोला, धीरज, अमित अभिषेक भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages