प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर हुई थी युवक की हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर हुई थी युवक की हत्या

बाल अपचारी ने सोते समय कुल्हाड़ी से सिर में किया था वार

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

बांदा, के एस दुबे । चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल हत्यारोपी किशोर एक लड़की से बातचीत करता था। मृतक को इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। इसी से परेशान होकर सोते समय किशोर ने युवक के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया है। थाना चिल्ला क्षेत्र के ग्राम डिघवट में 22 जून को धर्मेन्द्र निषाद पुत्र कल्लू निषाद का उसके घर में शव बरामद हुआ था। मृतक की माँ गायत्री देवी की

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी बाल अपचारी।

तहरीर पर थाना चिल्ला पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया था। बुधवार को थाना चिल्ला पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। जांच के क्रम में पाया गया कि बाल-अपचारी की एक बालिका से बातचीत होती थी, जिसका मृतक द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात को लेकर बाल-अपचारी ने रात में सोते समय धर्मेन्द्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। बाल-अपचारी की निशादेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व उसके खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages