आपातकाल दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी, लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

आपातकाल दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी, लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा

विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे अपने विचार

बांदा, के एस दुबे । विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपात काल दिवस का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक, राजनीतिक प्रभाव और लोकतंत्र की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे

गोष्ठी में मौजूद सीडीओ

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्यानपूर्वक देखा और सराहा। फिल्म के माध्यम से उस कालखंड की चुनौतियों और उससे मिले सबक को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल पर आधारित एक संक्षिप्त प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) भी लगाई गई, जिसमें उस समय की प्रमुख घटनाओं, समाचारों और दस्तावेजों को चित्रात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। सभी उपस्थित जनों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे एक जागरूकता व प्रेरणादायक पहल बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित
मौजूद अधिकारीगण।

अधिकारियों व कर्मचारियों को आपातकाल की ऐतिहासिकता, लोकतंत्र की मर्यादा तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम ईमानदारी और संवेदनशीलता से निभाएं। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages