पृथ्वी डेडली ने नाग ड्रैगन टीम को सात विकेट से हराया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

पृथ्वी डेडली ने नाग ड्रैगन टीम को सात विकेट से हराया

51 रन बनकर मैन ऑफ़ द मैच रहे अनवरूल अमीन उर्फ अन्नू

बांदा, के एस दुबे । सिंदूर सुपर लीग के मैच में पृथ्वी डेडली हिटर्स सात विकेट से जीत हासिल की। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ विहार में पांचवां मैच खेला गया। नाग ड्रेगन अटैकर्स एवं पृथ्वी डेडली हिटर्स के बीच खेला गया ।टाॅस जीतकर नाग ड्रेगन अटैकर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाग ड्रेगन अटैकर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें बल्लेबाज जीतेन्द्र यादव 31,कुतेबा जमा खां 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया जबकि पृथ्वी डेडली हिटर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान सादिक अली तीन व सुज्जन तीन विकेट रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी डेडली हिटर्स ने 12.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रनों का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। अनवरूल अमीन( अन्नू) ने सर्वाधिक 51 एवं ललित प्रताप ने 30 रनों का योगदान दिया। नाग ड्रेगन

खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते हुए अतिथि

अटैकर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज शिवगोविन्द दो विकेट रहें। अनवरुल अमीन(अन्नू ) को आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द पुरुस्कार से नवाजा गया। मैच में अंपायर की भूमिका का निर्वहन आदिल अहमद व राज बहादुर पाल तथा स्कोरिंग की भूमिका रोहित सिंह ने निभाई । कमेन्ट्रेटर की भूमिका में दीपक श्रीवास्तव अनिल मिश्रा, रवि धुरिया, अबरार फारूखी रहे । मैन ऑफ द का पुरुस्कार चन्द्रमौली भारद्वाज, अंकित कुशवाहा (डायरेक्टर भागवत प्रसाद एजुकेशन ग्रुप) सुनील सक्सेना (समाजसेवी) पूर्व क्रिकेटर के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर वासिफ जमा सर, पंकज राजपूत,अजय कुमार,रवि धुरिया,जीतेन्द्र शुक्ला,सादिक अली, ,रेहान सीनियर,कमलेश राजपूत,राम मिलन गुप्ता,जीतेन्द्र यादव, सुप्रीत सोम त्रिवेदी, ,दीपक श्रीवास्तव,अनिल मिश्रा,रवि मूलचंदानी, आदिल अहमद,ललित प्रताप,रेहान जूनियर, आसिफ अली, सलमान हाशमी,मयंक,रवि चावला,अन्नू भाई,अमन त्रिवेदी,वेद प्रकाश, अनिल सिंह,अभय शुक्ला,सुजाद उद्दीन खान , मुफीद,हर्षित सिंह,अतुल सहित तमाम प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages