अखंड हिंद फौज की केंद्रीय मार्गदर्शन समिति की बैठक का हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । अखण्ड हिन्द फौज की केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल, समिति व कमांडर बैठक बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में आयोजित की गई। इसमें पिछले वर्ष की बैठक पर चर्चा करके सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार और पस्ताव रखे। उसके बाद दूसरे सत्र में सभी कमांडर्स ने अपने सुझाव रखते हुए अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया। बैठक में
![]() |
| बैठक में मौजूद अखंड हिंद फौज के पदाधिकारी। |
डॉ. ओमप्रकाश अवस्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष, महंत मधुराम शरण राष्ट्रीय संरक्षक, शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख, कोमोडोर विजय शंकर बबेले, राष्ट्रीय संरक्षक महंत दिव्य जीवन दास महाराज राष्ट्रीय संरक्षक), कमलाकांत, राष्ट्रीय सदस्य अखंड हिंद फौज, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन राष्ट्रीय अध्यक्षा गर्ल्स डिवीजन, शरद तिवारी (दाऊ जी) प्रभाकर सिंह चंदेल, राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश संयोजक रश्मि प्रदेश उपाध्यक्ष बालिका वर्ग, दीनदयाल सोनी, प्रचार प्रमुख बुंदेलखंड क्षेत्र, मीडिया प्रभारी, रामराज वर्मा, जिलाध्यक्ष फतेहपुर, कुंवर लायक सिंह, जिलाध्यक्ष महोबा व विभिन्न पदाधिकारी व सभी कमांडर उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment