ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम के पर्व पर समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग 

फतेहपुर, मो. शमशाद । आगामी मोहर्रम के पर्व पर व्याप्त समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभी मांगों को पर्व से पहले दूर किए जाने की आवाज उठाई गई। बुधवार को ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन व जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि ताजिया चांद शाह स्थित मोहल्ला पनी में इमाम बारगाह के उत्तर खुली नाली को सुरक्षित किया जाए, चांद शाह की दरगाह के सामने वाली गली मोहल्ला जोशियाना की खुली नाली को सुरक्षित किया जाए, जामा मस्जिद कोतवाली के पीछे स्थित इमाम चौक मोहम्मद अकील की खुली नाली को सुरक्षित किया जाए, मसवानी मुहल्ले में डा. सिद्दीकी की क्लीनिक के कार्नर पर खुले मेनहोल व खुले नाला को सुरक्षित किया जाए,

डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े कमेटी के पदाधिकारी।

आबूनगर पुलिस चौकी स्थित सड़क पर खड़े ट्रकों को हटवाया जाए, जैदून मुहल्ले में मोईन उद्दीन के घर के पास अस्ती कोतवाली रोड पर सड़क के बीच बिजली के खुले तारों को तत्काल हटवाया जाए, मोहल्ला कटरा अब्दुल गनी में इमाम चौक के मैदान स्थित खुली नाली को सुरक्षित कर सिल्ट सफाई की जाए, अमरजई मुहल्ला स्थित अंसारगढ़ टीला के जुलूस वाले मार्ग का निर्माण तत्काल करवाया जाए, चौगलिया मुहल्ले में लटक रहे तारों को दुरूस्त करवाया जाए, पनी मुहल्ला में नाजिम खां की गली में दो स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, पर्व के दौरान जुलूस वाले मार्गों की साफ-सफाई करवाई जाए, विद्युत आपूर्ति सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर स्ट्रीट लाइट को चालू करवाया जाए, जुलूस के दौरान महिला पुलिस की तैनाती विशेष रूप से की जाए, पीलू तले चौराहे से लेकर चौगलिया तक जुलूस के प्रमुख मार्ग के दोनों ओर व्याप्त अतिक्रमण को हटवाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर मोहम्मद खलील, इम्तियाज, लल्लू राइन, अब्दुल सलाम, शब्बीर, कफील अहमद, फरीद खान, रियाज, समी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages