पुलिस ने अवैध तमंचे, एटीएम मशीन काटने के उपकरण व नगद रुपये किए बरामद
कानपुर नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम मशीन काटकर 1.38 करोड़ रुपए किए थे चोरी
बांदा, के एस दुबे । एटीएम मशीन काटकर और छेड़छाड़ करते हुए रुपये चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को पैलानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, एटीएम मशीन काटने के उपकरण समेत नगदी बरामद की गई। गिरोह के पकड़े गए सदस्यों ने कानपुर नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीमए मशीन काटकर 1.38 करोड़ रुपए चोरी किए थे। गौरतलब हो कि शुक्रवार की रात्रि को थाना पैलानी पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति ग्राम नरी के पास एक चारपहिया वाहन में मौजूद और चोरी करने की योजना बना रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर जाकर घेराबन्दी कर सभी व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध तमंचे,
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में चोर गिरोह के सदस्य। |
जिन्दा कारतूस तथा चारपहिया वाहन में लोहे के सब्बल, हथौड़ी, पेचकस, ग्राइंडर मशीन आदि बरामद हुए। अभियुक्तों से पूछताछ में पाया गया कि सभी अभियुक्त गिरोह बनाकर कानपुर व आस-पास के जनपदों में एटीएम मशीन काटकर रुपये चोरी करते हैं। रात्रि में पैलानी कस्बे में एटीएम मशीन काटकर, छेड़छाड़ कर चोरी करने की योजना बना रहे थे। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जब और कड़ाई से पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों द्वारा कुछ दिनों पूर्व मार्च, अप्रैल माह में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कानपुर नगर के किदवई नगर से बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये की चोरी की गई, जिसमें कानपुर नगर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को 18 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अंकित त्रिपाठी व आशीष त्रिपाठी इसमें वांछित है, दोनों सगे भाई है। इस सम्बन्ध में और भी जानकारी जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा और कहां-कहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के प्रत्येक कड़ी को जोड़कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस, एटीएम काटने के उपकरण सहित घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर थाना पैलानी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अंकित सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी सीओडी कालोनी कोयला नगर थाना चकेरी कानपुर, विनय कुमार त्रिपाठी पुत्र रामकिशोर त्रिपाठी निवासी हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर, अभाष शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला निवासी चाँदथोक थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर, अंकित त्रिपाठी उर्फ गोलू पुत्र रामकेश त्रिपाठी निवासी हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर, आशीष त्रिपाठी पुत्र रामकेश त्रिपाठी निवासी हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर नगर बताया है। पुलिस टीम में पैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह, उप निरीक्षक रामअधार सिंह, रवि कुमार, हेड कांस्टैबल महेश्वर त्रिपाठी, प्रवेश पटेल शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment