कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीखे शिक्षण कार्य के गुर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीखे शिक्षण कार्य के गुर

कार्यशाला में 71 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने किया था प्रतिभाग

बांदा, के एस दुबे । संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों,आधुनिक मनोवैज्ञानिक बाल आधारित कक्षा शिक्षण को सुगम व रूचिकर बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर के अनुभवी प्रशिक्षक एसएस चाडोक ने हैपी टीचर हैप्पी क्लास रूम और हैप्पी लर्निंग आधारित शिक्षण विधियों पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन इन्डानिका लर्निंग ग्रुप की ओर से मुख्य प्रशिक्षक, नरेन्द्र मिश्रा मधुबनी (बिहार) अफजल ग्रुप यूपी हेड, इलाहाबाद द्वारा प्रभावी ढंग से नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम 2022 विशिष्ट उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए शिक्षण विधियों क्षमता सम्बन्धित कार्यकम और सदी के आवश्यक कौशल के शैक्षणिक

कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं

गतिविधियों से विकसित करने पर जोर दिया। कार्यशाला के तीसरे दिन मैकमिलन एजूकेशन की ओर से शिवानी त्रिवेदी, लखनऊ ने एनसीएफ को विस्तार से प्रस्तुत किया। शिक्षक शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता एवं आवश्यकतानुसार शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस कार्यशाला में स्कूल की तीनों शाखाओं के कुल 71 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबन्धक, सन्त कुमार गुप्ता, स्कूल एडवाइजरी बोर्ड मेम्बर, बिन्दु कुमार गुप्ता, कार्यकारी प्रबन्धक डाॅ. मनीष कुमार गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, प्राचार्या रीना ओमर, उप प्राचार्या डाॅ. रिन्कू सिंह व समस्त शैक्षणिक व गैर शिक्षण कर्मचारियों का योगदान सरहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages