श्रद्धा के साथ उतारी केन नदी की आरती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

श्रद्धा के साथ उतारी केन नदी की आरती

संतोष को फिर से बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष, किया गया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । केन नदी की पूरे श्रद्धा भाव के साथ आरती उतारी गई। कहा गया कि केन नदी में गंदे नालों का पानी न गिरने दिया जाए, इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। विश्व हिंदू महासंघ मातृशिक्तिप्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संतोष मिश्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने अवगत कराया कि प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक केन मां की आरती उतारी। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने केन मां का गुणगान कर आरती कार्यक्रम को संपन्न किया। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने अवगत कराया कि इस भव्य आरती कार्यक्रम के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। वहां संतोष मिश्रा को पुनः विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है, जिस पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति द्वारा

केन नदी की आरती उतारते हुए लोग।

उनका मोती माला पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर बधाई दी। उनके संरक्षण में पदाधिकारी ऐसे ही लगन से कार्य करते रहेंगे और संतोष मिश्रा जी पदाधिकारियों का सही मार्गदर्शन पहले की ही भांति करेंगी। ऐसी अपेक्षा की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों को भी समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं की गईं। केन जल महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जय केन मईया, जय गंगा मईया के उदघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस मौके पर शशि धुरिया, रोशनी प्रजापति जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, मछंदर सिंह, सूरज प्रजापति, सदर तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अवधेश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विकास गुप्ता दादा, कुलदीप नामदेव, सागर गोयल, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तमाम पदाधिकारी लोग एवं श्रद्धालुओं सहित नवनियुक्त पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages