स्कूल मर्जरीकरण के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, बीएसए को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

स्कूल मर्जरीकरण के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो. शमशाद । बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिऐशन द्वारा कम संख्या वाले विद्यालयों के मर्जरीकरण के विरोध में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चन्द्रपाल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गयी कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्जरीकरण कर कार्य गतिमान है। इस व्यवस्था से ग्रामीण बच्चों की प्राथमिक शिक्षा प्रभावित हो सकती है। इससे अपर्याप्त नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने की प्रकिया शिक्षा के अधिकार अधिनियम, भारतीय संविधान के अनुच्छेद व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम का स्पष्ट उल्लघंन है।

ज्ञापन सौंपते शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि इस व्यवस्था को स्थगित किया जाए। ताकि ग्रामीण बच्चों का भविष्य खराब न हो सके। एसोसिऐशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रपाल ने बताया कि ज्ञापन में 16 जून को शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर्याप्त नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने की प्रतिक्रिया को तुरन्त रोक देना चाहिए। वर्तमान में कार्यरत सहायक आध्यापकों की भविष्य में पदोन्नति के अवसर सीमित हो जायेंगे जिससे उनकी कार्यप्रणाली एवं मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिऐशन के ज्ञापन को देने वाले में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र, महेन्द्र यादव, आदित्य शुक्ला, रीता गुलाटी, एसोसिऐशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages