डीएम ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

डीएम ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

बांदा, के एस दुबे । बड़ोखर खुर्द विकास खंड के ग्रा छनेहरा में जिलाधिकारी जे. रीभा ने वीएचएसएनडी के तहत पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और नियमित फालोअप कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिए।

छनेहरा गांव में निरीक्षण करतीं डीएम जे. रीभा

जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक पोषण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। शून्य से दो वर्ष के सभी बच्चों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके लगाए जाएं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम समन्वय से कार्य करें और उपस्थिति रजिस्टर एवं लाभार्थियों की सूची अद्यतन रखें। जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी कार्यक्रम की जमीनी प्रभावशीलता बढ़ाने और समुदाय में जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे शिविरों में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के सभी घटकों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages