चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : पहाड़ी क्षेत्र के हर्रा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कौंग्रेस नेता के नेतृत्व में चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से चक बनाने के विरोध में कलेक्टरेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही मामले की जांच कराकर सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान कौंग्रेस पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन राजनारायण ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के हर्रा गांव में धारा 52 के प्रकाशन की कार्यवाही की गई है। जिसमें चकबंदी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से चक बनाए गए हैं। जिससे ग्रामीणों को कृषि कार्य करने में अत्यंत कठिनाई हो रही है। बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी व
![]() |
| चकबंदी प्रक्रिया में मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन |
कानूनगो द्वारा संपूर्ण ग्राम में बने चकों में रकबा कमी बताकर ग्रामीणों के चकों की पांच प्रतिशत कटौती करके चकों की पैमाईश की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को अपूर्णनीय क्षति हो रही है। मांग की कि इस मामले की जांच कराते हुए धारा 52 का प्रस्ताव रुकवाया जाए तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएं। कौंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को बहुत परेशान करते हैं। ग्रामीणों को बेवजह उलझाकर ऐसी परिस्थितियां पैदा करते हैं कि वे परेशान हों। उन्होंने मांग की कि जिलाधकारी इन शिकायतों को संज्ञान में लें। इस मौके पर ग्रामीण रज्जू यादव, दिनेश यादव, बच्छराज यादव, राममूरत यादव, मुन्ना वर्मा, किशन प्रजापति, महिपाल यादव, रजौना यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment