संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर विवाद, प्रशासन और शिक्षक संघ पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर विवाद, प्रशासन और शिक्षक संघ पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक

मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । नगर पंचायत क्षेत्र के महिला पुल को जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को उस समय विवाद गहरा गया जब प्रशासनिक टीम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और शिक्षक संघ पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। बताया गया कि संपर्क मार्ग पर स्थित नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, लेखपाल, नगर पंचायत के जेई और ठेकेदार ने मौके पर मुआयना कर स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए

नाला जिसे आगे मिट्टी से भर दिया गया है।

समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष का कहना है कि पूर्ववर्ती नक्शे के आधार पर नाप होना चाहिए, जबकि प्रशासन का पक्ष है कि बीच सड़क से फीता रखकर माप किया जाएगा। मौके पर नाले को मिट्टी से भर देने और उचित सफाई न होने को लेकर भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठे। जब एक घर की बाउंड्री को अतिक्रमण की श्रेणी में चिन्हित कर तोड़ने की बात हुई तो मामला और अधिक गर्मा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages