रैली से गांव हुआ जागरूक
चित्रकूट (रामनगर/लोधनपुरवा), सुखेन्द्र अग्रहरि । शिक्षा के महापर्व स्कूल चलो अभियान और प्रवेश उत्सव का शुभारंभ सोमवार को जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कंपोजिट विद्यालय लोधनपुरवा और पियरियामाफी समेत क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का स्वागत परंपरागत रूप से रोली-चंदन का तिलक लगाकर और मिठाइयाँ व विशेष व्यंजन खिलाकर किया गया। कंपोजिट विद्यालय लोधनपुरवा में प्रधानाध्यापक प्रेमचंद शिवहरे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम
![]() |
| स्कूल चलो अभियान में मौजूद बच्चे |
से शिक्षकों और छात्रों ने गाँव में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और संदेश दिया कि हर बच्चा स्कूल आए, कोई न छूटे। इसी के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत भी सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शंकरलाल राजपूत, अभिभावक एवं ग्रामवासी शामिल हुए। विद्यालय में बच्चों को खीर-पूरी परोसी गई और साफ-सफाई व पर्यावरण को लेकर भी प्रेरित किया गया। इसी क्रम में बीईओ एनपी सिंह ने प्राथमिक विद्यालय ढढवार एवं रामनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को टॉफी वितरित की, शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी स्कूलों में बच्चों का स्वागत पारंपरिक रीति से किया गया। कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के
![]() |
| शिक्षक |
प्रति जागरूकता का आधार भी हैं। कंपोजिट विद्यालय भोंदूपुरवा, प्राथमिक विद्यालय उफरौली, पियरियामाफी समेत अधिकांश स्कूलों में बच्चों ने स्कूल में पहला कदम उत्साह और गर्मजोशी के साथ रखा। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक बुद्धिविलास यादव, विनोद राजपूत, कमलेश यादव, अर्जुन राजपूत, राकेश कुमार, राजवीर यादव, बलकेश राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment