संचारी रोगों पर चित्रकूट का वार, दस्तक अभियान बना हथियार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

संचारी रोगों पर चित्रकूट का वार, दस्तक अभियान बना हथियार

स्वास्थ्य की गूंज, दस्तक की धुन 

बुखार-कुपोषण अब होंगे फरार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में 01 जुलाई को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामयी अंदाज में हुआ। जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद श्री आरके सिंह पटेल व भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों की जागरूकता रैली को रवाना किया। इस रैली के साथ ही पूरे जिले में एक माह का स्वास्थ्य महाअभियान प्रारंभ हो गया। यह विशेष संचारी रोग अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें नालियों की सफाई,

संचारी रोग अभियान पर हरी झंडी दिखाते अधिकारीगण 

झाड़ियों की कटाई, कीटनाशकों का छिड़काव और जनजागरूकता जैसे बहुआयामी प्रयास किए जाएंगे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी विभाग सामूहिक समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बुखार, क्षयरोग व कुपोषण जैसे लक्षणों की पहचान कर उनका रजिस्ट्रेशन करेंगी। इस दौरान घरों में ओआरएस का वितरण, दस्त रोग से बचाव के उपायों की जानकारी और प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी निर्माण का कार्य भी होगा। उद्घाटन समारोह में डॉ गंगाराम रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, यूनिसेफ प्रतिनिधि दिलीप द्विवेदी, डब्ल्यूएचओ के डॉ. श्याम जाटव सहित जिले के सभी वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages