कानपुर, प्रदीप शर्मा - हिन्दी साहित्य भारत की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन केंद्रीय कार्यालय मे मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शुकर, पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। संस्था के प्रदेश महामंत्री डॉ अमरनाथ दुबे ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी राम निधास शुक्ल, पूर्व निदेशक राजभाषा केन्द्र सरकार, सर्वआयाम प्रभारी आचार्य देवेन्द्र देव उपस्थित रहे। महामंत्री डॉ अमरनाथ दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश को संगतम के कार्य की दृष्टि से छः प्राप्ती में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रहलाद बाजपेई को पुनः प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष पूर्व चौफ प्रबन्धक ग्रामीण बैंक किंजल्क कुमार त्रिवेदी को बनाया गया तथा कानपुर के ही अरूण कुमार शुक्ल संगठन महामंत्री एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय राजभाषा
अधिकारी सुधीर शुक्त को संयुक्त महामंत्री घोषित किया गया है। महामंत्री ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में पूरे प्रदेश का व्यापक प्रतिनिधित्व हो ऐसा ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त महामंत्री, मंत्री एवं स्थाई कार्यकारिणी सहित कुल 118 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविन्द्र शुक्ल ने समस्त पोषित प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई एव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन मूल्यो की रक्षा के लिये दृढसंकरित यह संस्था वर्तमान में 37 देशों में कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बाजपेई ने बताया कि संस्था के प्रमुख कार्यों मे युवा पीढ़ी में संस्कार देने के लिए कार्यकमों की रचना करना गोष्ठिया करना प्रशिक्षण एवं सम्मेलनी के आयोजन आदि सम्मिलित है।संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष किंजल्क कुमार त्रिवेदी ने बताया कि संस्था इदं न मम इदं राष्ट्राय तथा माताभूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्च्या के मंत्र को केन्द्रित करते हुए मानव कल्याणकारी साहित्य रचनाकारों को प्रेरित करती है, जिसके लिए पुरस्कार प्रशिक्षण आदि की योजनाएं संचालित करती है।


No comments:
Post a Comment