कानपुर, प्रदीप शर्मा - राष्ट्रीय चिकित्सीय दिवस के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय संस्था खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति द्वारा डॉक्टरों की समर्पण भावना और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. आर के दवे ,आर के सिंह,डॉ.अखिलेश कुमार,डॉ. गौरव आनंद मिश्रा ,डॉ.आर के अग्निहोत्री ,डॉ. ए न पाठक ,पूनम अग्रहरि डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र , शाल और मनोकामना का पौधा देकर सम्मानित किया गया। संस्था हर वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स का सम्मान करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एकता मिश्रा ने बताया कि जिन 7 डॉक्टरों का सम्मान किया है वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को
बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसे समर्पित और मेहनती डॉक्टर हैं जो लोगों की सेहत का ध्यान रखते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा एडवोकेट, अध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह , सचिव अर्चना मिश्रा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी शुक्ला, उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता , वरिष्ठ सदस्य कामिनी दीक्षित , रीता दीक्षित , समीक्षा मिश्रा, क्षमा त्रिपाठी , नीरज श्रीवास्तव, कोच गौरी सिन्हा, संस्था के राष्ट्रीय सचिव अंकज मिश्रा एडवोकेट, शिवाजी नगर सोसाइटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा, रोटेरियन सुशील श्रीवास्तव जी, मैनेजर सचिन तिवारी , सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment