फतेहपुर, मो. शमशाद । मानवता परिवार के सदस्य होने के कारण दुर्घटना के इलाज में खर्च की गई संपूर्ण धनराशि अस्सी हजार रुपए प्रेम कुमार को उपलब्ध कराए गए। मानवता परिवार में मात्र दो सौ रूपए के वार्षिक शुल्क पर सामान्य दुर्घटना में एक लाख रूपए के इलाज हेतु सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही मानवता परिवार से जुड़े किसी भी सदस्य की मृत्यु होने; 100 प्रतिशत अपंगता, विकलांगता होने सदस्य मिलकर 50 लाख तक की सहायता व गंभीर बीमारीं एवं गंभीर दुर्घटना में दस लाख रुपए तक की सहायता आपसी सहयोग से उपलब्ध करायी जाती है। परिवार के संरक्षक अजय भदौरिया ने बताया कि यह मानवता परिवार द्वारा एक्सीडेंट इलाज के लिए दी जाने वाली
![]() |
| दुर्घटना के मरीज को मदद की चेक सौंपते मानवता परिवार के सदस्य। |
तीसरी सहायता है। इससे पूर्व राजेश कुमार को जुलाई माह में 26034 रुपए, सुनील अग्रहरि को 36000 रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। मानवता परिवार में जुड़ने के लिए व्यक्ति भारत का नागरिक हो, उम्र 18 से 62 वर्ष हो ऐसा कोई भी नागरिक मानवता परिवार का सदस्य बन सकता है एक दूसरे की सहायता करके लाभ प्राप्त कर सकता है। मानवता परिवार में जुड़ने के लिए वेबसाइट एवं हेल्पलाइन में फोन करके व्यक्ति संस्था की सदस्यता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मानवता परिवार के डायरेक्टर हिमांशु कुमार, प्रदेश प्रभारी विनोद चक्रवर्ती, मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, फतेहपुर के संरक्षक अजय भदौरिया एवं शिव पटेल, सदस्य अभिनव यादव, संदीप कुमार, अनुराग भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment