महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया हिंदी दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 14, 2025

महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया हिंदी दिवस

कविता पाठ, भाषण, पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित

फतेहपुर, मो. शमशाद । डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को उत्साहपूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें कविता पाठ, भाषण, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित हिंदी सेवी भाल चंद्र  सम्मिलित हुए। श्री चंद्र ने पृथ्वीराज रासो तथा मीराबाई के पदों की गीतात्मक प्रस्तुति के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने हिंदी की क्षमता को स्पष्ट करते हुए कहा कि संधि काल में जो हिंदी युद्ध भूमि में काव्य सृजन कर लोगों को राष्ट्र सेवा का संदेश देती है उसका भविष्य कभी खतरे में नहीं हो सकता। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने हिंदी के लोक रूपों पर अपने विचार साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि बिरहा आल्हा और नौटंकी के विभिन्न लोक रूपों में हिंदी लोकमानस की प्रभावी अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन कर

हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प्राचार्य व छात्राएं।

रहे डॉ प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि अंग्रेजी रोजगार की भाषा है तो हिंदी मातृभाषा, रोजगार की कीमत पर मां को कभी उपेक्षित नहीं किया जा सकता। हिंदी विभाग के प्राध्यापक बृजेश कुमार पाल ने कहा कि हिंदी व्यापार, बाजार और विज्ञान भाषा बने तो हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है। उर्दू विभाग की प्राध्यापक डॉ जिया तस्मीन, तथा प्राणिविज्ञान के डॉ राजकुमार ने अपने विचार साझा किए। हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के महत्त्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर छात्राओं द्वारा बनाए गए। अनन्या एवं उनकी टीम हिंदी की दशा व दिशा पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कोपल, रितु, प्रियंका, शिवानी, वैशाली आदि छात्राओं ने हिंदी कविता की संगीतात्मक प्रस्तुति दी। श्रुति, शुभी, शशिबाला, शिवानी, राशि ने भाषण प्रस्तुत कर हिंदी के भविष्य और महत्त्व पर प्रकाश डाला। अंजलि, श्रेया, कुमुद, रिफत, ने काव्य पाठ कर हिंदी दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ शकुंतला, डॉ लक्ष्मीना, डॉ चारु मिश्रा, डॉ शरद चंद्र राय, डॉ रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका, डॉ अनुष्का छौकर, डॉ आनन्द नाथ सहित  समस्त प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages