बाँदा, के एस दुबे : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ठंड लगने से ग्राम स्योढा के किसान कमलेश यादव की बीते मंगलवार को हुई मौत से पीड़ित परिजनों से भेंट की और घटना की जानकारी लेकर संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मृतक किसान के परिवारीजनाें से जानकारी लेने के बाद बताया कि अब तक सरकार की कोई भी आर्थिक सहायता पीड़ित को प्राप्त नहीं हुई है, जबकि प्रशासन को सूचित भी किया जा चुका है।
![]() |
| मृतक किसान के परिजनों से बातचीत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। |
उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल व उप जिलाधिकारी भी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। प्रतिनिधि मण्डल में मेराज खान, बी लाल भाई, सन्तोष कुमार द्विवेदी, रज्जाक भाई, खलील खान, नौशाद, रमजानी, हाफिज आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment