भीषण ठण्ड में लगातार अलाव जलवा रही नगर पालिका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, December 27, 2025

भीषण ठण्ड में लगातार अलाव जलवा रही नगर पालिका

पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब निभा रहे जिम्मेदारी

फतेहपुर, मो. शमशाद । भीषण ठंड और शीतलहर से आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार सक्रिय है। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौराहों और अस्थाई रैन बसेरों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य की देखरेख नगर पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब बखूबी निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन संबंधित स्थानों पर पहुंचकर समय से अलाव जलवाने और उसकी निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ठंड से जनता को बचाने के हरसंभव प्रयास

अलाव जलवाते पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब।

किए जा रहे हैं। शहर के सभी अलाव पूरे दिन जलते रहते हैं, जिससे राहगीरों और जरूरतमंदों को काफी राहत मिल रही है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप और सदर अस्पताल परिसर में रैन बसेरे बनाए गए हैं। जहां यात्रियों के ठहरने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां कोई भी यात्री ठंड से परेशान नहीं हो रहा। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर भी अलाव की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर पालिका की इस पहल से ठंड के कहर से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages