15 जनवरी को बांदा में मनाया जाएगा बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, January 4, 2026

15 जनवरी को बांदा में मनाया जाएगा बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन

चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने की तैयारी बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी मुखिया के जन्मदिवस को संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संदेश के रूप में मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शिवबाबू वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मंडल मुख्यालय बांदा में मनाया जायेगा। कहा कि पार्टी मुखिया बहन मायावती का जन्मदिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक


संख्या में बांदा चलने तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह पार्टी मुखिया बहन मायावती के जन्मदिवस को सफल, प्रेरणादायक एवं संगठन को सशक्त बनाने वाला बनाएंगे। इस मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, मुख्य कोर्डिनेटर चित्रकूट मंडल बलदेव प्रसाद वर्मा, मान सिंह कुशवाहा, अवधेश दिनकर, रावेंद्र कुमार वर्मा, पार्टी पदाधिकारी तीरथ सिंह पटेल, शिवबाबू गर्ग, बीरन पासी, फूलचंद खंगार, सोनपाल वर्मा, भारत सिंह पटेल, प्रखर पटेल, विनय पाल, रामअभिलास पाल, ब्रह्म प्रकाश पाल, लाल सिंह पटेल, अमरेंद्र विक्रम विक्रांत यादव, सुनील पटेल, राम लखन यादव, शमशेर मौर्य, सुरेंद्र प्रजापति, अखिलेश वर्मा, रावेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश यादव, अनिल कोल, उमाकांत त्रिपाठी, शिवऔतार  त्रिपाठी, बृजमोहन वर्मा, अमरदीप कुशवाहा, फूल कुमार वर्मा, राम भजन वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, लालजी कुशवाहा, राजकमल वर्मा, रोहित पटेल, चैतूराम वर्मा, रिंकू पटेल, शंकर बाबा, दरबारी लाल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages